खेल-मनोरंजन
Real Singham: जानिए, कौन है असली सिंघम; क्या कहा काजोल ने

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Bollywood Actress Kajol) से सोमवार को जब पूछा गया कि घर में बॉस कौन है तो उन्होंने खुद को ‘असली सिंघम’ बताया। काजोल अपनी नई फिल्म ‘दो पत्ती’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। अभिनेत्री ने ‘सिंघम’ स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की पत्नी हैं। वह ‘सिंघम अगेन’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

इस तरह हुई थी शादी
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल वर्ष 1995 में फिल्म हलचल के सेट पर मिले थे। कहा जाता है कि इसी दौरान इन दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। करीब चार साल तक डेटिंग के बाद इन दोनों ने वर्ष1999 में शादी कर ली थी। (भाषा)



