क्राइम

Crime News: यूपी के पूर्व विधायक के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज, कर्नाटक में कांग्रेस ने यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी नेता को किया निष्कासित

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र जिले में एक युवती ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने और दुष्कर्म के आरोप में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरिराम चेरो के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आरोपी के छोटे भाई ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी
दूसरी ओर, आरोपी मंगलम चेरो के छोटे भाई ने भी युवती और उसके परिजनों के विरुद्ध से मंगलम की पिटाई के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कर्नाटक में कांग्रेस ने यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी नेता को किया निष्कासित
कर्नाटक में कांग्रेस के नेता और यौन उत्पीड़न के आरोपी बी. गुरप्पा नायडू को शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। नायडू के खिलाफ एक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button