देश-दुनिया

Rajnath Singh Sri Lanka Visit: राजनाथ सिंह बोले, संकट के समय भारत हमेशा श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा

Rajnath Singh in Sri Lanka: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे और इस दौरान वह द्वीपीय देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और रक्षा तथा समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।

कहा, भारतीय समुदाय से मिलकर बहुत खुशी हुई
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि कोलंबो, श्रीलंका में भारतीय समुदाय से मिलकर बहुत खुशी हुई। भारत और श्रीलंका के बीच दोस्ती को मजबूत करने में भारतीय समुदाय अहम भूमिका निभाता है। भारतीय समुदाय भारत और श्रीलंका के बीच एक सेतु (पुल) की तरह है। जब भी इस द्वीपीय देश पर कोई संकट आएगा, भारत हमेशा मजबूती से श्रीलंका के साथ खड़ा रहेगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button