क्राइम

IGI Airport: आईजीआई हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए यात्री से नौ किलो विशिष्ट गांजा जब्त

Delhi Crime: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक यात्री को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उसके पास से करीब नौ किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड ( विशिष्ट गांजा) जब्त किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जानें, क्या है हाइड्रोपोनिक वीड गांजे की किस्म
हाइड्रोपोनिक वीड गांजे की एक ऐसी किस्म है, जिसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से युक्त पानी में उगाया जाता है। इसमें नशीले रसायन की मात्रा अधिक होती है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह यात्री बुधवार को बैंकॉक से यहां पहुंचा था। उसे आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली (एपीआईएस) प्रोफाइलिंग के आधार पर सीमा शुल्क के ग्रीन चैनल से निकलने के बाद रोका गया। बयान में कहा गया कि यात्री के सामान की एक्स-रे जांच के दौरान अधिकारियों को कुछ संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं। बयान में बताया गया कि सामान की गहन जांच किए जाने पर उसमें हवा रहित पांच पैकेट बरामद हुए। इनमें हरे रंग का पदार्थ था, जिसके विशिष्ट गांजा होने की आशंका है। इसका कुल वजन 8,961 ग्राम है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button