राजनीति
BJP: भाजपा ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की, जानें-किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Bharatiya Janata Party: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए सात युवा नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा तीन अन्य को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी।

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हेमांग जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन के आदेश के तहत भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और अन्य दायित्व पर नियुक्त किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 2027 में यूपी और पंजाब सहित कई राज्यों में होने वाले चुनाव होने वाले हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



