देश-दुनिया

NCERT: एनसीईआरटी ने नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एआई पर 20 घंटे का पाठ्यक्रम किया शुरू

AI: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कृत्रिम मेधा (एआई) और कंप्यूटेशनल थिंकिंग पर 20 घंटे का एक प्रारंभिक पाठ्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी दैनिक जीवन में कृत्रिम मेधा के उपयोग, उदाहरणों से मशीनों के सीखने की प्रक्रिया, डीपफेक की पहचान और व्यक्तिगत आंकड़ों की सुरक्षा से जुड़ी नैतिक सीमाओं के बारे में अध्ययन करेंगे।

इस पाठ्यक्रम को ऐसे किया विकसित
एनसीईआरटी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास और आईआईटी जोधपुर के परामर्श से इस गतिविधि-आधारित पाठ्यक्रम को विकसित किया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button