राजनीति

Monopoly: राहुल गांधी का आरोप, मोदी सरकार ने छोटे व्यापारियों को खराब नीतियों की जंजीरों में बांध दिया

GST: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर व्यापारिक जगत में एकाधिकार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि इस समय सरकार ने छोटे व्यापारियों को अपनी खराब नीतियों की जंजीरों में बांध दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश का वैश्य समाज हताश है और वह इस समुदाय के साथ खड़े हैं, जो अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

कहा, वैश्य समाज के साथ मैं पूरी ताकत से खड़ा हूं
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हमारा व्यापार खत्म होने की कगार पर है। व्यापार संवाद में वैश्य समाज की इस पीड़ा ने सच में झकझोर कर रख दिया। जिस समाज ने देश की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक योगदान दिया, आज वही हताश है, ये खतरे की घंटी है। सरकार ने मोनोपाली को खुली छूट दे दी है, और छोटे-मध्यम व्यापारियों को ब्यूरोक्रेसी और गलत जीएसटी जैसी खराब नीतियों की जंजीरों में बांध दिया है। ये सिर्फ नीति की गलती नहीं – ये उत्पादन, रोजगार और भारत के भविष्य पर सीधा हमला है। भाजपा सरकार की इसी सामंतवादी सोच के खिलाफ लड़ाई है। इस लड़ाई में देश के व्यापार की रीढ़ – वैश्य समाज के साथ मैं पूरी ताकत से खड़ा हूं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button