देश-दुनिया

Bihar News: बिहार के कई जिलों में नदियां खतरे के निशान पर, सीएम सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

Bihar News: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक और घाघरा नदियों का जलस्तर बढ़ने से बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण राज्य की कई प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और सीमावर्ती जिलों में कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान को छू चुकी हैं या उससे ऊपर बह रही हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को बगहा, वाल्मीकि नगर, बेतिया और मोतिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी नेपाल से गंडक नदी के रास्ते बाढ़ का पानी बुधवार को बिहार में प्रवेश कर वाल्मीकि नगर बैराज तक पहुंच गया था, जिसके बाद जलप्रवाह को नियंत्रित करने के लिए बैराज के सभी 36 फाटक खोल दिए गए और पूरे राज्य में सतर्कता बरती गई। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button