क्राइम

Delhi News: दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, रोहिणी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला; छावनी में थार की टक्कर से दो की मौत

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब सात बजे हुई। हमलावरों ने प्रमोद पर गोलीबारी की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

रोहिणी में नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
रोहिणी में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ का विरोध करने के कारण उसके परिवार पर हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना बुधवार रात को हुई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।

छावनी में थार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो एनडीएमसी कर्मियों की मौत, चालक गिरफ्तार
छावनी इलाके में एक एसयूवी कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों मृतकों की उम्र लगभग 45-50 वर्ष है और वे लोधी रोड पर एनडीएमसी दफ्तर से अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस द्वारका सेक्टर-1 स्थित अपने घर जा रहे थे।

दिल्ली में मध्यम बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button