देश-दुनिया
Tesla : अगर एलन मस्क भारत में टेस्ला की फैक्टरी शुरू करते हैं तो यह अमेरिका के प्रति होगा अन्याय: डोनाल्ड ट्रंप

USA News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर एलन मस्क की टेस्ला कंपनी भारत के शुल्क से बचने के लिए वहां फैक्टरी का निर्माण करती है, तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा। ट्रंप की यह टिप्पणी शुल्क में उल्लेखनीय वृद्धि करने के उनके बयानों के बीच आई है।

भारत के पास कर से बहुत पैसा आता है,हम उनको 2.1 करोड़ डॉलर क्यों दे रहे हैं: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर के आवंटन के मकसद पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास कर से बहुत पैसा आता है, हम उनको 2.1 करोड़ डॉलर क्यों दे रहे हैं। (भाषा)



