देश-दुनिया
Pakistan Toy Bomb Blast: पाकिस्तान में खिलौना बम फटने से तीन बच्चों की मौत

पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार को खिलौना बम फटने से दो सगे भाई समेत कम से कम तीन बच्चों की मौत हो गई। यह घटना बन्नू के वजीर उपखंड के जानी खेल इलाके में हुई।
मोर्टार के खोल में हुआ विस्फोट
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बच्चे मदरसे से घर लौट रहे थे, तभी मोर्टार के खोल में विस्फोट हुआ और दो भाइयों समेत तीन छात्रों की मौत हो गई। मोर्टार का खोल एक सुनसान इलाके में पड़ा था। बच्चों ने इसे खिलौना समझकर उठा लिया, जिससे भीषण धमाका हुआ।
पहले भी कई बच्चे इस तरह के खिलौनों से खेलते समय गंवा चुके हैं जान
गौरतलब है कि पहले भी कई बच्चे इस तरह के खिलौनों से खेलते समय अपनी जान गंवा चुके हैं। ये खिलौने जांच में विस्फोटक उपकरण निकले। इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। (भाषा)



