राजनीति
Punjab Politics: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर साधा निशाना, कहा-चुटकुलों से सिनेमाघर तो चल सकते हैं, लेकिन सरकार नहीं

Punjab News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के धूरी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर निशाना साधा। नायब सैनी ने कहा कि उनके पंजाब के समकक्ष को चुटकुलों के अलावा कुछ नहीं आता और सरकार चलाने की काबिलियत भी उनमें नहीं है।
यह भी कहा नायब ने
नायब सिंह सैनी ने भगवंत मान के बारे में कहा कि चुटकुलों से सिनेमाघर तो चल सकते हैं, लेकिन सरकार नहीं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



