Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट

Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश से न्यूनतम तापमान गिरकर 24.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 3.4 डिग्री कम है। इधर, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी बारिश हुई।
येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
भारी बारिश से आईजीआई हवाई अड्डे के पास जलभराव, ब्रिक्स सम्मेलन से पहले खुली समन्वय की पोल
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार दोपहर हुई भारी बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के आसपास के इलाके सहित शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए। इसने राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की संभावित कमी को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, खासकर तब जब अगले सप्ताह ब्रिक्सशिखर सम्मेलन होने वाला है। (भाषा)



