देश-दुनिया

Janta Darshan: योगी आदित्यनाथ बोले, प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय

Janta Darshan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में आए फरियादियों को भरोसा देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय है।

सीएम ने हर पीड़ित की शिकायत सुनी, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जनता दर्शन में 60 से अधिक फरियादी आए। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी से मुलाकात की, फिर कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने हर पीड़ित की शिकायत सुनी और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। सोमवार को सर्वाधिक शिकायतें प्रयागराज से आईं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button