देश-दुनिया
Weather Update: दिल्ली में बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Weather News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ ने दिनभर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
जानें, कहां-कितना रहा तापमान
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग केंद्र पर न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम में यह 25.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 27.6 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। (भाषा)



