खेल-मनोरंजन

BCCI: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध की शीर्ष श्रेणी में बरकरार

BCCI News: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप कप्तान स्मृति मंधाना और हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को सोमवार को ग्रेड ए में बरकरार रखा गया, जो भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध की सर्वोच्च श्रेणी है।

तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर, ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रिग्स, विकेटकीपर ऋचा घोष और सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को भी ग्रेड बी में बनाए रखा गया है, लेकिन पिछले साल ग्रेड बी में शामिल बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड अपना अनुबंध बरकरार नहीं रख पाई। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button