राजनीति

Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ बोले, राजनीति मेरे लिए फुल टाइम जॉब नहीं, मैं असल में योगी हूं

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भविष्य में उनके प्रधानमंत्री बन सकने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि राजनीति उनके लिए फुल टाइम जॉब नहीं है और वह दिल से योगी हैं।

कहा, पार्टी ने मुझे राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए यहां रखा है
योगी आदित्यनाथ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि उनका प्राथमिक काम उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा करना है, जो उनकी पार्टी ने उन्हें सौंपा है। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं और पार्टी ने मुझे राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए यहां रखा है। आदित्यनाथ ने संभावित प्रधानमंत्री के रूप में उनके प्रति बढ़ते समर्थन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि राजनीति मेरे लिए एक फुल टाइम जॉब नहीं है। इस समय मैं यहां काम कर रहा हूं, लेकिन वास्तविकता में मैं हूं तो एक योगी ही।

जिन राज्यों के नेता भाषा विवाद को हवा दे रहे हैं, वे पिछड़ रहे है: योगी आदित्यनाथ
योगी ने भाषा को लेकर की जा रही राजनीति की आलोचना की और कहा कि जिन राज्यों के नेता इस विवाद को हवा दे रहे हैं, वे राज्य पिछड़ते जा रहे हैं।

आक्रमणकारियों का महिमामंडन नहीं किया जाना चाहिए
योगी ने कहा कि आक्रमणकारियों का महिमामंडन नहीं किया जाना चाहिए, हिंदू सहनशीलता के कारण ही औरंगजेब की कब्र सुरक्षित है।

कांग्रेस अपने मूल से भटक गई
योगी ने कहा कि कांग्रेस अपने मूल से भटक गई है, जड़ों से नाता तोड़ लिया है, पुनरुद्धार की कोई गुंजाइश नहीं बची है।

नेपाल में राजशाही की वापसी की मांग पर पर कही ये बात
नेपाल में राजशाही की वापसी की मांग पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें उनके आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button