UP Politics: गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ बोले, जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वालों से सतर्क रहें

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों को विकास पसंद नहीं है, वे लोग जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं। उनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कहा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज को उच्चीकृत किया
गोरखपुर में एक कार्यक्रम में योगी ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज को उच्चीकृत किया गया है और अब यह सुपर-स्पेशियलिटी सुविधाएं प्रदान करता है। एक क्षेत्रीय वायरोलॉजी केंद्र की स्थापना की गई है। गोरखपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान चालू हो गया है। देवरिया,कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच और गोंडा में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं और लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। (भाषा)



