शहर-राज्य
Sidhi Road Accident: मप्र के सीधी जिले में महाकुंभ जा रही एसयूवी के पलटने से चार लोगों की मौत

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश से महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे एक वाहन (एसयूवी) के रविवार रात सीधी जिले में पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अमहिया थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवींद्र वर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना अमहिया थाना क्षेत्र में देर रात करीब दो बजे उस समय हुई, जब सिंगरौली जिले के बैढ़न से एसयूवी प्रयागराज की ओर जा रही थी। तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन मुधा पहाड़ पार करते समय पलट गया और हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने मोड़ते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। (भाषा)



