राजनीति
Delhi Election 2025: अगर आप सत्ता में लौटी तो किराएदारों को भी मुफ्त बिजली, पानी की योजना का मिलेगा लाभ: अरविंद केजरीवाल

Delhi Election, Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आई तो किराएदारों को भी मुफ्त बिजली और पानी की योजना का लाभ देने के लिए निर्णायक कदम उठाएगी।
किराएदारों की चिंताओं पर प्रकाश डाला
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के किराएदारों द्वारा उठाई गईं चिंताओं पर प्रकाश डाला। (भाषा)



