शहर-राज्य

Rajasthan News: राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ में निजी बस पुलिया से टकराई, दस लोगों की मौत; सीएम ने जताया दुख

राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) जिले में मंगलवार दोपहर बाद एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई व कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना लक्ष्मणगढ़ में अपराह्न करीब दो बजे की है जब सालासर से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर एक्स पर लिखा है कि सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद व हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोकसंतप्त परिवारजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।

राजस्थान सरकार ने चार पाठ्य पुस्तकें वापस मंगवाई, एक में गोधरा कांड और बाद की घटनाओं का उल्लेख
राजस्थान सरकार ने चार पाठ्य पुस्तकों को वापस मंगाने का आदेश दिया है जिनमें से एक में 2002 के गोधरा कांड और उसके बाद की घटनाओं का उल्लेख है। यह आदेश इन किताबों के सरकारी स्कूलों में बांटे जाने के एक महीने बाद दिया गया है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने 21 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिया कि वे ‘जीवन की बहार’ और ‘चिट्टी-एक कुत्ता और उसका जंगल फार्म’ (कक्षा नौ से 12 के लिए) तथा ‘अदृश्य लोग – उम्मीद और साहस की कहानियां’ के साथ-साथ ‘जीवन की बहार’ (कक्षा 11 और 12 के लिए) की सभी प्रतियां वापस मंगाना सुनिश्चित करें। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button