राजनीति
Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी बोले-बिहार में चुनाव चोरी करने की साजिश, हम ऐसा नहीं होने देंगे

Rahul Gandhi Bihar Yatra: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए चुनाव चोरी करने की साजिश की जा रही है, लेकिन विपक्ष ऐसा नहीं होने देगा।
कहा, अब सबको पता चल गया है कि पूरे देश में वोट की चोरी की जा रही है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत से पहले आयोजित सभा में यह दावा भी किया कि अब सबको पता चल गया है कि पूरे देश में वोट की चोरी की जा रही है। गौरतलब है कि बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सभी दल जुट गए हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



