क्राइम

Chhattisgarh News: जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, एक ही परिवार के चार लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर जिले में टोनही (जादू-टोना करने वाली) के संदेह में महिला की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्राण साय (59), उनकी पत्नी मुन्नी बाई (57), उनके बेटे मुकेश कुमार (18) और मुकुम राम (23) के रूप में हुई है जिन सभी पर जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र के सावांरावा गांव में ननकी बाई (65) की हत्या का आरोप है।

नाबालिग की हत्या कर शव को कूड़े के ढेर में फेंका
तेलंगाना में लापता नाबालिग लड़की का शव मिलने के बाद उसकी हत्या के आरोप में 22 वर्षीय युवक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगवलार को बताया कि 22 वर्षीय युवक ने लड़की से कथित रूप से शादी की थी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button