Maharashtra Politics:शिवसेना यूबीटी में बगावत के संकेत, पार्टी नेताओं और बागियों ने की ओम बिरला से की मुलाकात; संजय राउत ने ने बागियों को दी चुनौती

Maharashtra News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में बगावत के बाद अब महाराष्ट्र में शिवसेना (उबाठा) में भी छह सांसदों के बागी होने के संकेत बुधवार को स्पष्ट रूप से दिखे, जब पार्टी के प्रमुख नेताओं और बागियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अलग-अलग मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। पार्टी के लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत एवं अनिल देसाई और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस मामले में कोई भी फैसला नियमों, कानून, संविधान और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप होना चाहिए।
संजय राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को दी चुनौती
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में फूट पड़ने की अटकलें तेज होने के बीच पार्टी नेता संजय राउत ने बुधवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के कुछ सांसदों को पाला बदलने के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है और उन्होंने बागी सांसदों को पार्टी छोड़ने से पहले इस्तीफा देने की चुनौती भी दी। (भाषा)



