देश-दुनिया

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों की पहचान में मदद करने वाले को 10 लाख रुपये का ईनाम देगी शिवसेना

Pahalgam Terror Attack: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादियों की पहचान से संबंधित सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी
शिवसेना के सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कनाल ने कहा कि यह घोषणा जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी करने के मद्देनजर की गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों की पहचान करने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button