राजनीति
Kerala Politics: तृणमूल कांग्रेस की केरल इकाई हुई अलग, पीवी अनवर बनाएंगे नई पार्टी

TMC: ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश संयोजक पीवी अनवर ने सोमवार को कहा कि पार्टी की केरल इकाई केंद्रीय नेतृत्व से संबंध तोड़ लेगी और जल्द ही एक नए राजनीतिक दल का गठन किया जाएगा।
इसलिए लिया ये निर्णय
राज्य समिति की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में पीवी अनवर ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने पर पार्टी ने उनका समर्थन नहीं किया। (भाषा)



