देश-दुनिया
Gujarat News: वडोदरा में विधि छात्र ने कार से दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, महिला की मौत; चार घायल

Vadodara News: गुजरात के वडोदरा शहर में बृहस्पतिवार रात विधि के छात्र ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चालक गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पन्ना मोमाया ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब साढ़े 12 बजे करेलीबाग इलाके में मुक्तानंद चौराहे के पास हुई, जिसके बाद चालक रक्षित चौरसिया (20) को गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)



