देश-दुनिया

Mahakumbh 2025: अमृत स्नान, सभी प्रमुख स्नान पर्वों पर वीआईपी आवाजाही पर प्रतिबंध

Mahakumbh News: महाकुंभ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अमृत स्नान और सभी प्रमुख स्नान पर्वों पर विशिष्ट और अति विशिष्ट व्यक्तियों ( वीआईपी व वीवीआईपी) के प्रोटोकॉल पर प्रतिबंध लगा दिया है।सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अमृत स्नान और प्रमुख स्नान पर्वों पर तथा इसके समीप की तिथियों पर मेला प्रशासन किसी प्रकार का वीआईपी प्रोटोकॉल लागू नहीं करेगा।

मुख्य सचिव और डीजीपी ने महाकुंभ नगर में घटनास्थल का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने महाकुंभ में मची भगदड़ के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। राज्य के दो शीर्ष अधिकारी मेला क्षेत्र की ओर जाने से पहले अरैल में एक हेलीपैड पर उतरे। मुख्य सचिव सिंह और पुलिस महानिदेशक कुमार मेला क्षेत्र में एक वॉच टावर पर पहुंचे, जहां से उन्होंने भगदड़ के बाद महाकुंभ में स्थिति की समीक्षा की और आगामी अमृत स्नान के लिए की गई तैयारियों का भी जायजा लिया। (भाषा)

महाकुंभ में अब तक इतने लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
योगी आदित्यनाथ के आफिस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा गया है कि भारत की विविधता में एकता के जीवंत प्रतीक, समता एवं समरसता के महासमागम महाकुंभ 2025, प्रयागराज में आज 2.06 करोड़ से अधिक और अब तक 29.64 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। संगम के पवित्र जल में पावन स्नान का पुण्य प्राप्त करने वाले पूज्य साधु-संतों, 10 लाख कल्पवासियों एवं 1.96 करोड़ श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। जय मां गंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button