देश-दुनिया

Jallianwala Bagh: पीएम मोदी और सीएम योगी ने जलियांवाला बाग के बलिदानियों को किया नमन

Tribute: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1919 में जलियांवाला बाग नरसंहार में मारे गए लोगों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि जलियांवाला बाग नरसंहार में मारे गए लोगों का बलिदान भारत के लोगों के कभी न झुकने वाले जज्बे की याद दिलाता है।

बलिदानियों को नमन
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जलियांवाला बाग नरसंहार के सभी अमर बलिदानियों को मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। विदेशी हुकूमत की बर्बरता के खिलाफ उनके अदम्य साहस और स्वाभिमान की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।

योगी ने भी जलियांवाला बाग के बलिदानियों को किया नमन
योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जलियांवाला बाग के अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन। जलियांवाला बाग वह पावन तीर्थ है, जहां असंख्य राष्ट्रभक्तों ने ब्रिटिश हुकूमत की क्रूरता के सामने अदम्य साहस और अद्वितीय त्याग का परिचय देते हुए मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। इन अमर क्रांतिवीरों का बलिदान हम सभी को सदैव राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button