क्राइम

Maharashtra News: पालघर में प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार

Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति को आपसी विवाद में अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जानें, क्या है मामला
मनोर पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि मनोर गांव का निवासी आरोपी अपनी पत्नी को तलाक दे चुका था। जिले के वसाई ईलाके में नालासोपारा निवासी 40 वर्षीय पीड़िता के साथ उसके प्रेम संबंध थे। रविवार की दोपहर को पीड़िता ने आरोपी के घर आकर कथित तौर पर एक अन्य महिला के साथ संबंध रखने के बारे में सवाल किया। पीड़िता ने आरोपी को उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की चेतावनी दी। इसके बाद दोनों के बीच हुई तीखी बहस के दौरान आरोपी ने पीड़िता को पीटा व संगमरमर की टाइल से उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमॅार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351(2) (आपराधिक धमकी), 351(3) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button