देश-दुनिया

UP News: योगी आदित्यनाथ बोले, यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 12 हजार और सहायिकाओं को छह हजार रुपये मिलेगा मानदेय

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय आठ हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का मानदेय चार हजार रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह में यह घोषणा की है।

हर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, सहायिका एवं उनके परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, सहायिका एवं उनके परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा है। सीएम योगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को जो मानदेय पहले 3000 रुपये प्रतिमाह मिलता था, उसे 8000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाया गया था। हम उसको बढ़ाकर 12000 रुपये प्रतिमाह करने जा रहे हैं।

कहा, बच्चों के बचपन की रक्षक सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां तथा सहायिकाएं भारत के भविष्य की रक्षक हैं
सीएम योगी ने कहा कि बच्चों के बचपन की रक्षक सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां तथा सहायिकाएं भारत के भविष्य की रक्षक हैं, क्योंकि बचपन स्वस्थ होगा, तो भारत स्वस्थ, समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि श्री अयोध्या में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों तथा पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण से जुड़ी उत्कृष्ट अधीक्षिकाओं के सम्मान व नव-नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों तथा सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर टेक होम राशन (टीएचआर) पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। साथ ही, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर विजय अभियान पूरा करने वाली बालिकाओं को सम्मानित तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के बढ़े हुए मानदेय का सांकेतिक चेक प्रदान किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button