बधाई संदेश

Diwali 2025: योगी आदित्यनाथ और मायावती ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

UP News: दीपावली पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

सभी के जीवन में विश्वास, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित होः योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सत्य, सनातन, सदाचार और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा में आशा का आलोक, समाज में समरसता का स्पंदन और राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है। प्रभु श्रीराम और माता जानकी की कृपा से घरों के साथ हृदय भी आलोकित हों, सभी के जीवन में विश्वास, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो, यही प्रार्थना है। जय जय सियाराम।

मायावती ने दी शुभकामनाएं
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, शुभ दीपावली – उत्तर प्रदेश की जनता और सभी देशवासियों को दीपोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button