राजनीति

MP Politics: दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित

MP Politics: कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य लक्ष्मण सिंह को छह साल की अवधि के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई हैं। पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

इसलिए निकाला गया पार्टी
विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह साल की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया है। लक्ष्मण सिंह ने हाल के दिनों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी। (भाषा/एएनआई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button