देश-दुनिया

India-Japan: योगी आदित्‍यनाथ बोले, भारत और जापान साथ आएंगे तो दोनों देशों के बच्‍चों के लिए खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भारत और जापान की ताकतें साथ आएंगी, तो दोनों देशों के बच्‍चों के बेहतर भविष्‍य के साथ नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी की उपस्थिति में लखनऊ में जापान से आए हाई स्‍कूल और इंटरमीडिएट के 13 छात्र-छात्राओं और भारतीय (लखनऊ) छात्रों के समागम को संबोधित कर रहे थे।

यह भी कहा सीएम योगी ने
सीएम योगी ने कहा कि भारत और जापान के सांस्कृतिक संबंध प्राचीन हैं। जापान की दर्शन वा साथ मिलकर आगे बढ़ने एवं भारत की संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् दुनिया को एक परिवार के रूप में मान्यता देती है। जब जापान और भारत की ताकत साथ आएंगी, तो केवल दोनों देशों के बच्चों का भविष्य ही बेहतर नहीं होगा, अपितु ग्लोबल स्टैग पर नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे।(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button