West Bengal Politics: आप कब्जा करने आएंगे तो हम क्या बैठकर लॉलीपाप खाते रहेंगे, ममता बनर्जी का बांग्लादेशी नेताओं पर कटाक्ष

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ बांग्लादेशी नेताओं के इन भड़काऊ बयानों पर सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की, जिनमें कहा गया है कि बांग्लादेश कुछ ही दिनों में बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा कर सकता है। बनर्जी ने इन बयानों को खारिज करते हुए इन्हें बेतुका करार दिया और कहा कि आप बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा करेंगे और हम बैठकर लॉलीपाप खाते रहेंगे।
राज्य में तनाव फैलाने का आरोप
पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी ने किसी का नाम लिए बिना सीमा के इस ओर कुछ फर्जी वीडियो प्रसारित किए जाने की निंदा की तथा एक दल विशेष पर राज्य में तनाव फैलाने का आरोप लगाया।
मौजूदा स्थिति में बांग्लादेश से हिंदुओं के बड़े पैमाने पर पलायन के आसार नहीं: अभिजीत बनर्जी
नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने कहा है कि बांग्लादेश में मौजूदा और उभरती स्थिति में वहां से अल्पसंख्यक हिंदुओं के भारत पलायन करने के आसार नहीं है। (भाषा)



