राजनीति

Punjab Assembly Election: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आप ने घोषित की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें-कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

Punjab Politics: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की। इस सूची में पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है, वह धूरी विधानसभा क्षेत्र से फिर चुनाव लड़ेंगे।

आप ने सूची जारी कर 40 मौजूदा विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया है।

पंजाब में इस बार रोचक चुनावी मुकाबले के आसार हैं। भाजपा, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल सहित विभिन्न सियासी दलों ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब में इस बार महंगाई, बेरोजगारी के साथ नशे के मुद्दे प्रमुख हैं। इस मुद्दों पर सियासी दल एक-दूसरे पर हमलावर हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button