क्राइम
UP News: यति नरसिंहानंद के खिलाफ भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में मामला दर्ज

Ghaziabad News): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि के खिलाफ नफरत फैलाने और जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
महंत यति नरसिंहानंद गिरि पर ये हैं आरोप
यहां दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने, आपराधिक धमकी देने, अपमान करने, बदनाम करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। (भाषा)



