क्राइम
Chintan Raghuvanshi Arrested: सीबीआई ने रिश्वत के आरोप में ईडी के उप निदेशक को किया गिरफ्तार

CBI: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उप निदेशक चिंतन रघुवंशी को भुवनेश्वर के एक व्यवसायी से 20 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पांच करोड़ रुपये की मांग
चिंतन रघुवंशी ने ढेंकानाल में पत्थर खनन का कारोबार करने वाले व्यवसायी रतिकांत राउत के खिलाफ दर्ज ईडी के एक मामले में उन्हें राहत दिलाने के एवज में कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। (भाषा)



