Arvind Kejriwal: जनता की अदालत में अरविंद केजरीवाल बोले, दिल्ली में मेरे पास रहने के लिए घर भी नहीं

दिल्ली (Delhi) के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जनता की अदालत (Janta Ki Adalat) में शामिल होने के लिए रविवार को जंतर मंतर (Jantar Mantar) पहुंचे। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी व अन्य AAP नेता भी मंच पर उपस्थित हैं।
मुझे सत्ता का लालच, सीएम की कुर्सी की भूख नहीं
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने इस्तीफा इसलिए दिया, क्योंकि मैं भ्रष्टाचार करने नहीं आया था, मुझे सत्ता का लालच, CM की कुर्सी की भूख नहीं है, मैं पैसे कमाने नहीं आया, पैसे कमाने होते तो मैं इनकम टैक्स की नौकरी करता था, उसमें करोड़ों रुपये कमा लेता बल्कि हम तो देश के लिए आए थे।
मैं इस दाग के साथ नहीं जी सकता
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हमारे ऊपर देश का सबसे कठोर कानून लगाया, PMLA कानून, इसमें बेल भी नहीं मिलती लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हम सभी को बेल दे दी… मैं इस दाग के साथ नहीं जी सकता, काम करना तो दूर की बात, मैं इस दाग के साथ जी भी नहीं सकता।
मैं मुख्यमंत्री आवास खाली कर दूंगा, दिल्ली में मेरे पास रहने के लिए घर भी नहीं
दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में केवल इज्जत कमाई है। आज जब मैंने इस्तीफा दिया है, कुछ दिन में मैं मुख्यमंत्री आवास खाली कर दूंगा, आज दिल्ली में मेरे पास रहने के लिए घर भी नहीं है। मैंने दस साल में केवल आपका आशीर्वाद कमाया है।
कहा, पुराने दिन याद आ गए
जनता की अदालत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपके बीच आकर अच्छा लग रहा है। रविवार को यहां जंतर-मंतर पर पुराने दिन याद आ गए। मुझे आज भी तारीख याद है। चार अप्रैल 2011 का दिन था, जब आजाद भारत का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन अन्ना आंदोलन यहां से शुरू हुआ था। उस वक्त की सरकार हमें चैलेंज करती थी कि चुनाव लड़कर दिखाओ और जीतकर दिखाओ, चुनाव लड़ने के लिए पैसा, गुंडे, आदमी चाहिए थे और हमारे पास यह सब नहीं था। हमारे पास न पैसा था न आदमी थे न गुंडे थे, हम चुनाव कैसे लड़ते, फिर हम चुनाव लड़ लिए और जनता ने हमें जीता दिया। देश में हमने 2013 में साबित कर दिया कि ईमानदारी से चुनाव लड़े भी जा सकते हैं और ईमानदारी से चुनाव जीते भी जा सकते हैं। (एएनआई)



