देश-दुनिया
Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ की घटना बेहद दुखद, व्यवस्थाओं में कमी को दूर करे स्थानीय प्रशासन: विहिप

Mahakumbh News: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना को बहुत दुखद बताया और उम्मीद जताई कि स्थानीय प्रशासन व्यवस्थाओं में जो भी कमियां हैं उन्हें दूर करेगा।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार ने घटना में मारे जाने वाले लोगों के प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। (भाषा)



