देश-दुनिया

Court News: सेना पर टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार

उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर सोमवार को उनको फटकार लगाते हुए कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसी बात नहीं कहेंगे।

राहुल गांधी को सुप्रीम फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फटकार लगाई।

तो आप ऐसा नहीं कहते
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि आपको कैसे पता चला कि चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है, विश्वसनीय जानकारी क्या है, अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा नहीं कहते।

कार्रवाई पर रोक
सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में लखनऊ की कोर्ट में राहुल के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। कोर्ट ने इस मामले में शिकायतकर्ता उदय शंकर श्रीवास्तव और यूपी सरकार को नोटिस भेजा है।

जानें, क्या है मामला
16 दिसंबर, 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने विवादित बयान दिया था। कहा था- लोग भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पूछेंगे, लेकिन चीन ने 2000 वर्ग किमी भारतीय जमीन कब्जा की है, 20 भारतीय सैनिक मारे गए और हमारे सैनिकों को अरुणाचल में पीटा जा रहा है।

इन्होंने दर्ज कराया का केस
राहुल गांधी के बयान पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट में मानहानि केस दर्ज कराया था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी याचिका
इसी साल 29 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी थी और समन भेजा था। राहुल गांधी ने समन और शिकायत को चुनौती दी थी। कहा था कि यह दुर्भावनापूर्ण तरीके से और बदनीयती के तहत शिकायत दर्ज की गई थी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button