UP News: हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए तीन सगे भाइयों समेत पांच को आजीवन कारावास

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया जिले की एक अदालत ने चुनावी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या के नौ वर्ष पुराने मामले में तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
जानें, क्या है मामला
बलिया (Ballia) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने रविवार को बताया कि अपर जिला जज राम कृपाल की अदालत ने शनिवार को मुकदमे की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद रमेश यादव, जनार्दन यादव और सुरेश यादव (तीनों सगे भाई) के साथ ही अनिल यादव और राम विलास को आजीवन कारावास और प्रत्येक को 18,500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज लोगों का प्रदर्शन, 700 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले के बुढ़ाना कस्बे में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक धर्म विशेष के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मामले में करीब 500 से 700 लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और निषेधाज्ञा के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। (भाषा)



