World Book Fair 2026: विश्व पुस्तक मेला शुरू, किताबों से सजा प्रगति मैदान

World Book Fair: विश्व का सबसे बड़ा पुस्तक मेला की शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में शुरुआत हो गई। मेले का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। इस बार भारतीय सशस्त्र सेनाओं को समर्पित रहेगा। इस बार विश्व पुस्तक मेला का आयोजन दस से 18 जनवरी तक यहां भारत मंडपम में किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का प्रगति मैदान किताबों से सज गया है।
पुस्तक मेला में निशुल्क मिलेगा प्रवेश
विश्व पुस्तक मेले में इस बार प्रवेश नि:शुल्क रहेगा, जिससे पाठकों के भारी संख्या में मेले में आने की संभावना है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
धर्मेंद्र प्रधान ने विश्व हिंदी दिवस पर सभी हिंदी प्रेमियों को दी शुभकामनाएं
धर्मेंद्र प्रधान ने विश्व हिंदी दिवस पर सभी हिंदी प्रेमियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, भारत की आत्मा, संवेदना और सांस्कृतिक एकता की अभिव्यक्ति है। इसकी सरलता और व्यापकता ने सदैव विविधताओं से भरे भारत को भावनात्मक रूप से जोड़े रखा है। आइए, हिंदी के सम्मान और प्रयोग को और सशक्त करते हुए, अपनी-अपनी मातृभाषाओं तथा भारत की समृद्ध भाषाई विरासत को समान आदर देने का संकल्प लें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



