राजनीति

Jammu And Kashmir Politics: विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप पर भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

Jammu And Kashmir News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने सोमवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस उनके उस दावे को लेकर भेजा गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने उनकी सरकार गिराने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को नकद और मंत्री पद का लालच देने की कोशिश की थी।

कहा, बिना शर्त माफी मांगें
भाजपा ने इन आरोपों को झूठा, बेबुनियादी और मानहानिकारक बताते हुए लिखित रूप में इन्हें वापस लेने और सात दिनों के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही, पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर ये मांगें पूरी नहीं की गईं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानें, क्या है मामला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को भाजपा पर देशभर में राजनीतिक दलों में विभाजन कराने, पिछले दरवाजे से सत्ता में आने की राजनीति करने और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का अपना वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उमर अब्दुल्ला की यह टिप्पणी भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई द्वारा एक दिन पहले उनके उस आरोप को खारिज किए जाने के बाद आई है, जिसमें उमर ने भाजपा पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button