Raksha Bandhan: पीएम मोदी ने नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन, कहा-यह त्योहार स्नेह और सद्भाव के बंधन को और मजबूत करे

Raksha Bandhan 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इसकी कुछ झलकियां पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की है। पीएम मोदी ने कहा कि यह त्योहार स्नेह और सद्भाव के बंधन को और मजबूत करे। यह सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लाए।

लोगों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए। स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।

रक्षाबंधन हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है, जो भाई-बहन के प्रेम और आपसी स्नेह के रिश्ते को समर्पित है।

इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधती हैं, जो भाई की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना का प्रतीक होती है। इसके बदले भाई बहनों को उपहार देते हैं और हर परिस्थिति में उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।



