Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रात में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज, एक्यूआई 112 रहा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 रहा। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है। (भाषा)



