क्राइम

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान में आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए, तीन घायल

पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को आतंकियों ने एक पुलिस जांच चौकी पर ग्रेनेड फेंके, जिससे कम से कम दो पुलिसकर्मी मारे गए और तीन घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सुरक्षा चौकी पर ग्रेनेड फेंका, गोलीबारी की
अधिकारियों ने बताया कि यह आतंकी हमला पहाड़ी इलाके शांगला जिले के चकेसर इलाके में हुआ। आतंकी ने सुरक्षा चौकी पर ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि चकेसर में पुलिस चौकी पर आतंकियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल पुलिस अधिकारियों को तुरंत बट्टाग्राम के एक अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की कोई तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।

पाकिस्तान में पोलियो रोधी अभियान के पहले दिन कांस्टेबल और कर्मचारी की हत्या
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में एक पोलियो कर्मी और एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देश में सोमवार से कड़ी सुरक्षा के बीच हफ्ते भर चलने वाला पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू हुआ। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button