धर्म संसार

Somnath Temple: पीएम मोदी बोले, सोमनाथ मंदिर भारतीय सभ्यता की अदम्य भावना का प्रतीक

Somnath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी आक्रमणकारियों के बार-बार हमलों के बाद पुनर्निर्मित किए गए सोमनाथ मंदिर की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि गुजरात स्थित यह मंदिर भारतीय सभ्यता की अदम्य भावना का प्रतीक है।

कहा, यह मंदिर बाधाओं एवं संघर्षों पर विजय प्राप्त करते हुए गौरव के साथ खड़ा है
प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के 1,000 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि हमारी सभ्यता की अदम्य भावना का सोमनाथ से बेहतर कोई उदाहरण नहीं हो सकता। यह मंदिर बाधाओं एवं संघर्षों पर विजय प्राप्त करते हुए गौरव के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी 11 जनवरी को सोमनाथ मंदिर जाएंगे
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर का 11 जनवरी को दौरा करेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर सोमनाथ में वर्षभर गतिविधियां आयोजित किए जाने की योजना बनाई गई है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

https://twitter.com/narendramodi/status/2008015412387287160

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button