नारी शक्ति

International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी बोले, भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां हैं गौरव का स्रोत

Nari Shakti: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गर्व का स्रोत हैं।

कहा, महिलाओं का सशक्तीकरण सरकार की योजनाओं एवं पहलों का है मूल आधार
पीएम मोदी (PMModi) ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं पहलों का मूल आधार है और सरकार ऐसे अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनसे प्रत्येक महिला अपनी पूरी क्षमता का एहसास कर सके और भारत के विकास की यात्रा में योगदान दे सके।

जानें, कब और क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
आठ मार्च को हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों, समानता, सम्मान व उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं सदी की शुरुआत में महिलाओं के अधिकारों व मताधिकार की मांग से जुड़े आंदोलनों से हुई थी। अब यह दिन वैश्विक स्तर पर मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण दिवस बन चुका है। इस दिन विभिन्न देशों में कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, सेमिनार व सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना होता है। भारत में प्रतिवर्ष महिला दिवस को खास थीम के अनुसार मनाया जाता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button