राजनीति

Manipur Politics: क्या गृह मंत्री मणिपुर में दीवार पर लिखी इबारत को पढ़ नहीं पा रहे: कांग्रेस

कांग्रेस (Congress) ने मणिपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक दल की बैठक में कई विधायकों के अनुपस्थित रहने को लेकर मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या वह दीवार पर लिखी इबारत को पढ़ नहीं पा रहे हैं। मणिपुर में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग के विधायकों की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें जिरीबाम जिले में तीन महिलाओं और तीन बच्चों की हत्या के लिए जिम्मेदार कुकी उग्रवादियों के खिलाफ सात दिन में बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का आह्वान किया गया।

जिरीबाम मुठभेड़ में मारे गए लोगों के लिए न्याय की मांग को लेकर लोग खाली ताबूत लेकर चले
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने खाली ताबूतों के साथ मार्च निकाला और जिरीबाम में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में मारे गए लोगों के लिए न्याय की मांग की। मणिपुर पुलिस के अनुसार, पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में दस संदिग्ध उग्रवादी मारे गए थे। छद्म वर्दी पहने इन उग्रवादियों ने अत्याधुनिक हथियारों से बोरोबेक्रा पुलिस थाने और जिरीबाम के जकुरधोर में एक निकटवर्ती सीआरपीएफ शिविर पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button